फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ganesh and Shubhalakshmi topped in water conservation slogan

जल संरक्षण स्लोगन में गणेश और शुभलक्ष्मी अव्वल

Mon, 22 Mar 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ganesh and Shubhalakshmi topped in water conservation slogan
हिरी के जीआइसी गरखेत में आयोजित कार्यशाला मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
विश्व जल दिवस पर वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी, जीआईसी तोलीसैण-मुखेम, बालगंगा और लंबगांव महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि धीरे-धीरे पृथ्वी पर जल की मात्रा कम हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में पानी का संकट बढ़ सकता है। इस मौके पर वानिकी विभागध्यक्ष डा. अनमोल वशिष्ट, डा. अरविंद बिजल्वाण, डा. योगेश नेगी, डा. इंद्र सिंह,पंकज लाल, डा. राजेंद्र सिंह, डा. लक्ष्मी रावत आदि उपस्थित रहे।
दूसरी, प्रतापनगर के जीआईसी तोलीसैण-मुखेम में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ विज्ञान शिक्षक प्रमोद बिजल्वाण ने किया। जल संरक्षण विषय पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गणेश प्रथम, दीपिका द्वितीय और ओमवीर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में शुभलक्ष्मी प्रथम, अनामिका द्वितीय और दीपिका तृतीय रही।
विज्ञापन

इधर, लंबगांव महाविद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों ने ग्राम नौघर में प्राकृतिक जलस्रोत पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनैना रावत, डा. विपिन कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, बालगंगा महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत जल संरक्षण विषय पर आयोजित गोष्ठी में गढ़वाल विवि पौड़ी परिसर के प्रो. प्रभाकर बड़ोनी ने जल संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं से आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राचार्य विधायक शक्ति लाल शाह, डा. शिवदयाल जोशी, डा. दीपिका, ब्लॉक प्रमुख बाशुमति घणाता, रीना पुरोहित, बीसी उनियाल, सरिता बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला में गोपेंद्र, निबंध में अंजली और भाषण में सुष्मिता अव्वल
विश्व जल दिवस पर मानपुर गांव से जलशक्ति अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। विश्व जल दिवस पर सोमवार को मानपुर गांव से ‘जलशक्ति अभियान’ का का शुुुुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में गोपेंद्र मराठा, निबंध में अंजली राणा और भाषण प्रतियोगिता में सुष्मिता पहले स्थान पर रहे।
राजकीय इंटर कालेज मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अभियान में कैच द रैन कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें जनपदभर में अगले 100 दिनों तक वर्षा जल संरक्षण के लिए चाल खाल निर्माण के साथ पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएम ने देवदार का पौधा भी रोपा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित आदर्श निराला, अंजली भट्ट, निबंध में सुष्मिता, दिव्या ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में सूरज निराला दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर डीएफओ डीसी आर्य, परियोजना निदेशक संजय सिंह, सीईओ विनोद सेमल्टी, डीडीओ विमल आर्य, ईई जल संस्थान बीसी डोगरा, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा, वन दरोगा मंगलेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उधर, मंजीरा देवी इंस्टीट्यूट हिटाणु धनारी में हिमालय प्लांट बैंक, ट्री बैंक एवं स्पैक्स के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी संस्थान के चेयरमैन डा. भगवन नौटियाल ने कहा कि यह दिवस मनाने का मकसद तभी पूरा होगा जब सभी को साफ पानी सुलभ होगा। इस मौके पर शिक्षक शंभू प्रसाद नौटियाल, जाह्नवी चंदोक, मषा चौहान व कल्पना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुमन नौटियाल, डा. गरिमा सैनी, नवीन कोठारी, विजय लक्ष्मी, दीक्षा, राजेश कोहली, सोमेश डोभाल, नवीन नौटियाल, विपिन राणा, नितिन भद्री आदि रहे। इधर, राइंका गढ़ बरसाली में पानी को महत्व विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

फोटो-
विश्व जल दिवस पर निकाली रैली
कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे के तहत विश्व जल दिवस पर महाविद्यालय से मुख्य बाजार तक जन जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. कविता पाठक, डॉ. वंदना, डॉ. एमएस कंडारी, डॉ. वीआर अंथवाल, डॉ. पूनम, डॉ. स्वाति सुंदरियाल, डॉ. हरीश् रतूड़ी, डॉ. नेतराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed