फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'From MNREGA to development works, the princes are being troubled'

‘मनरेगा से लेकर विकास कार्यों तक में प्रधानों का कर रहे परेशान’

Mon, 28 Jun 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
'From MNREGA to development works, the princes are being troubled'
चंबा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने समय पर समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश जताई। बीडीओ को दिए ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायत चुनाव दो साल पूर्व हो चुका है, लेकिन अभी तक उनसे संबंधित सूचनाएं ब्लॉक स्तर पर तक अपडेट नहीं की गई हैं। मनरेगा से लेकर अन्य विकास कार्यों में भी प्रधानों को बेवजह उलझाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा के नेतृत्व में प्रधानों ने बीडीओ को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कर्मियों पर जनप्रतिनिधियों को सम्मान न देने का आरोप लगाया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में खेतों में धान की रोपाई हो रही है, लेकिन अधिकारी खेतों में भूमि सुधार के लिए कह रहे हैं। साथ ही मनरेगा से लेकर अन्य कर्मी समय पर आगणन तैयार नहीं कर रहे हैं। जबकि गांव में लोग लगातार काम की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देने, कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र को बार-बार न बदलने, जिन योजनाओं पर क्रियान्वयन नहीं हुआ है उन्हें तत्काल शुरू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रधान ललित सुयाल, विक्रम राणा और सुनीता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed