फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fraud of about 40 lakh rupees in manpower bank

जनशक्ति बैंक में करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 02 Apr 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Fraud of about 40 lakh rupees in manpower bank
थौलधार ब्लाक मुख्यालय में एक चिट्स फंड कंपनी जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसायटी में 40 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। गड़बड़ी का पता चलने पर वहां पहुंचे खाताधारकों ने हंगामा किया। उन्होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी जमा पूंजी जल्द वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

कंडीसौड़ बाजार में करीब चार साल पहले जनशक्ति मल्टी स्टेट सोसायटी के नाम से कथित बैंक शाखा खोली गई, जिसमें करीब दो सौ लोगों ने बचत खाते खुलवाए। साथ ही बाजार के कई व्यापारी 100-200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक प्रतिदिन कलेक्शन एजेंट के माध्यम से रुपये जमा करवा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को जब कई खाताधारक अपनी जमा पूंजी के बारे में पता करने गए तो पता चला कि खाते में जितनी रकम जमा कराई थी, उससे कई गुना धनराशि कम मिली। यह खबर फैलते ही वहां खाताधारकों का जमावड़ा लग गया। सभी लोगों ने अपने खाते चेक किए तो किसी भी खाते में जमा कराई गई पूरी रकम नहीं मिली। इस पर लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

खाताधारकों ने बताया कि कथित बैंक में करीब 200 खाताधारकों के 40 लाख रुपये का गबन किया गया है। होटल व्यवसायी सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने अब तक दो लाख 61 हजार रुपये जमा कराए हैं, लेकिन खाता चेक करने पर 27 हजार रुपये ही जमा मिले। इसी तरह कई लोगों के खातों में जमा कराई गई रकम गायब मिली। खाताधारक रामदयाल लसियाल, रूपचंद, राकेश सिंह, रणजीत सिंह, जयवीर सिंह, वैशाख सिंह, गंभीर सिंह, सोबत सिंह, बचन सिंह, चंदन सिंह और मायाराम आदि ने कहा कि लोगों ने अपनी कमाई जमा कराई थी। अब कई लोगों के घरों में शादी होनी है तो किसी को इलाज कराने के लिए पैसे की जरूरत है। ऐसे में वह कैसे अपना काम निपटाएंगे। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन की मिली भगत से ही लाखों रुपये का गबन किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही खाताधारकों की जमा पूंजी वापस नहीं कराई गई तो कथित बैंक प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस बाबत राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा लेकर बैंक में नहीं कराए जमा
बैंक के एरिया मैनेजर विक्रम सजवाण ने कहा कि बाजार में पांच एजेंट कलेक्शन करते हैं, उन्होंने लोगों से पैसा लेकर उनके खाते में जमा नहीं कराए। गुस्साए लोगों ने बैंक डायरेक्टर कपिल देव राठी को मौके पर बुलाकर सभी खाता धारकों की जमा राशि शीघ्र वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed