फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four pilgrims die in road accident

सड़क हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौत

Sat, 06 May 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 06 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं।

विज्ञापन

जनकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती जिले के यात्री गंगोत्री से दर्शन करने के बाद शनिवार को केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे।

दोपहर 12.30 बजे यात्रियों की मेटाडोर लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग पर चंगोरा बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार चंद्रकांत कालकर (61) पुत्र सीताराम, कुंदा कालकर (50) पत्नी चंद्रकांत कालकर, मीना ताई (48) पत्नी सुधाकर मुरारी और संजय पाटिल (57) पुत्र रामराव पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक सुंदरा कालोनी व मेहर रेखा कालोनी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) के निवासी थे।
विज्ञापन


दुर्घटना में वाहन चालक ज्वालापुर हरिद्वार निवासी शहनवाज (25), पूना देवी (50) पत्नी संजय, सुधाकर मुरारी (55), सतीश (57), वासुदवे रौऊत, अर्चना (53) पत्नी सतीश और कुमारी आर्य (15) पुत्री सतीश सभी निवासी अमरावती महाराष्ट्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती वाहन चालक शहनवाज ने बताया कि ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया था। चंगोरा और नागेश्वरसौड़ गांव के लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएम सोनिका, एसएसपी एनएस नपल्च्याल, विधायक शक्ति लाल शाह, सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर, एसडीएम सीएस चौहान, डा. अजय कुमार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed