फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four people injured in celestial lightning in Bagon fair

बगोन मेले में चार लोग आकाशीय बिजली गिरने से घायल

Thu, 22 Apr 2021 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in celestial lightning in Bagon fair
थौलधार ब्लॉक के बगोन में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती करवाया गया, जहां सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शासन-प्रशासन से घायलों के उपचार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

थौलधार के बंस्यूल के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 21 अप्रैल को बगोन गांव में बैसाखी पर लगे मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के कारण आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बताया कि घायलों में पूनम (16) पुत्री सब्बल सिंह, सुरभि (12) पुत्री रोशन लाल, मनीषा (11) पुत्री प्रेम लाल ग्राम बगोन और हरीश सिंह (35) पुत्र कमल सिंह ग्राम महेड़ा शामिल है। बताया कि सभी घायलों का स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed