फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four bed ICU service started in United Hospital

संयुक्त अस्पताल में चार बेड आईसीयू सेवा शुरू

Tue, 11 May 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Four bed ICU service started in United Hospital
श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार से आईसीयू (इंसेंटिव केयर यूनिट) की सेवा शुरू हो गई। फिलहाल सात बेड के आईसीयू में चार बेड आईसीयू की सेवा ही शुरू हो पाई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ जरूरी सामान आते ही अन्य तीन आईसीयू बेड को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने तीन दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द ही आईसीयू की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। नरेंद्रनगर में आईसीयू शुरू होने से जनप्रतिनिधियों ने सरकार और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया है। प्रभारी सीएमएस डा. नीरज राय ने बताया कि सात में से चार आईसीयू बेड की सेवा शुरू कर दी गई है। शेष 3 बेड को जल्द चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमएस को बताया कि कोविड संक्रमित व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों को समय पर मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही है। इसलिए उन्हें जल्द प्रमाणपत्र दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed