उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ ही क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या के कार्यों में भी हाथ बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व मंत्री धनै उजपा कार्यकर्ताओं के साथ सारज्यूला पट्टी के ग्राम पंचायत खेमड़ा के आलूमती तोक और भैंतोगी सेरा पहुंचे और काश्तकारों के साथ धान की मंडाई की। इससे पहले उन्होंने चंबा और जाखणीधार के कई गांवों में हल जोतकर धान की रोपाई की थी। धनै ने कहा कि जंगली जानवर किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। सरकार को गांवों की खेती बचाने के लिए जंगली जानवरों से निपटने की ठोस नीति बनानी चाहिए। इस मौके पर उजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीराम भट्ट, राजेश व्यास, प्रताप गुसाईं, सभासद खेमराज रावत, जसपाल रावत, प्रकाश राणा,अमित रतूड़ी, अजयपाल सिंह रावत, अब्बल सिंह, बलवीर नेगी, जीत सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, विकास रतूड़ी, रविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह और प्रवेश भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद