फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Former head of Holta village dies in car accident

Tehri News: कार दुर्घटना में होल्टा गांव के पूर्व प्रधान की मौत

Sun, 23 Nov 2025 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 23 Nov 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Former head of Holta village dies in car accident
घनसाल (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात को दो अलग-अलग कार दुर्घटनाओं में एक पूर्व प्रधान की मौत हो गई जबकि दूसरी दुर्घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया।
विज्ञापन

होल्टा गांव के पूर्व प्रधान बेलम सिंह गुसाईं (55) बीती शाम को चिरबटिया शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम 7.30 बजे के लगभग बढ़ियार गांव के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार में वे अकेले ही सवार थे। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष जाटव ने बताया कि बीती रात को घनसाली के समीप एक दूसरी कार दुर्घटना में जमोलना गांव निवासी धर्मानंद सेमवाल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गौजियाणा से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें हायर सेंटर देहरादून ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed