{"_id":"57d8246a4f1c1b2d46d48305","slug":"former-head-dhanilal-will-include-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रमुख धनीलाल थामेंगे भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रमुख धनीलाल थामेंगे भाजपा का दामन
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 13 Sep 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी में पत्रकारों से कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली विधानसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इसकी प्रमुख वजह पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की सीएम से बढ़ती नजदीकियों को माना जा रहा है। भिलंगना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनी लाल शाह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर को घनसाली में दो पूर्व ब्लॉक महिला प्रमुख, तीन जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी भाजपा में शामिल होकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह ने कहा कि हरीश रावत सरकार में अनुसूचित जाति वर्ग की उपेक्षा हो रही है। स्पेशल कंपोनेट प्लान का दुरुपयोग हो रहा है। जरूरतमंद एससी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। सरकार में दलितों को दायित्व नहीं दिया गया है, जिससे एससी के लोग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाने से लेकर बडौदरा में एक अरब 25 करोड़ स्मारक, दो सौ करोड़ का दिल्ली में एससी छात्रों के लिए अंतर राष्ट्रीयस्तर का प्रतिष्ठान बनाने का निर्णय से लेकर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
प्रभावित होकर वह कांग्रेस छोड़कर 15 सितंबर को घनसाली में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल आदि के नेतृत्व में करीब एक हजार समर्थकों के साथ भाजपा में बिना शर्त के शामिल हो रहे हैं।