फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Forest workers are making people aware by running 'Guldar Ku Dagdiya' campaign

Tehri News: ‘गुलदार कु दगड़िया’ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे वनकर्मी

Sat, 27 Jan 2024 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Forest workers are making people aware by running 'Guldar Ku Dagdiya' campaign
लंबगांव (टिहरी)। मानव और वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग की पहल पर इन दिनों प्रतापनगर क्षेत्र में गुलदार कु दगड़िया अभियान चलाया जा रहा। अभियान में वनकर्मी लोगों को गुलदार के बीच कैसे रहना है, मानव वन्यजीव संघर्ष कैसे कम हो आदि की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र के चाैंड, नाैघर, उपली रमाेली पट्टी के कंडियालगांव, रैका में एक सप्ताह पहले स्थानीय लोगों को रास्ते में एक साथ कई बार दो गुलदार साथ दिखे, जिससे लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगाें की मांग पर वन विभाग की टीम गांवों में रात्रि गश्त के साथ ही अब गुलदार कु दगड़िया अभियान चला रहे है। रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि गश्त के दौरान वनकर्मियों को कहीं भी गुलदार नजर नहीं आया। लाेगाें के अंदर से गुलदार का भय मिटाने के लिए गांव-गांव में गुलदार का दगड़िया गोष्ठी आयाेजित कर लाेगाें काे जागरूक किया जा रहा है। गश्त टीम में डिप्टी वन रेंजर काशीराम थपलियाल, वन दराेगा रविंद्र चमाेली,साेबत सिंह बिष्ट, माेहित सैनी, कृपाल सिंह पंवार, रघुवीर सिंह रावत शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed