{"_id":"4ab7f5d6257696ab1eabeb29dcb92400","slug":"forest-department-released-list-of-hunters-to-kill-the-wild-pigs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअरों को मारने के लिए शिकारियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअरों को मारने के लिए शिकारियों की सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 05 Dec 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने के लिए शिकारियों की सूची जारी कर दी गई है।
जंगली जानवरों से खेती बचाने की मांग को लेकर अक्तूबर माह में टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों के लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर रैली निकाली थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने वन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
डीएफओ टिहरी वन प्रभाग आरपी मिश्रा ने जंगली सुअरों को मारने के लिए शिकारियों की सूची जारी की है। जन चेतना रैली के संयोजक सुशील बहुगुणा ने बताया कि जिन गांव में सुअरों की समस्या है, वह जारी सूची के आधार पर वन विभाग के अधिकृत शिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बंदरों को पकड़ने के लिए भी हर गांव से तीन-चार लोगों के नाम वन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा विभाग देगा। महिला मंगल दल जगधार, लामकोट, मंज्यूड, स्वाड़ी, छाती, सुदाड़ा, द्यूरी, चौपडिय़ाली, कोट, कोटीगाड, गुल्डी, पाटा, सिलकोटी आदि गांवों के मंगल दल की महिलाओं ने कहा कि यह जनता की जीत है।