फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Foreign woman arrested, accused of rape

विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 17 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

 विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलौर से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने एक जनवरी को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई थी। इंचार्ज सीजेएम की अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी एनएस नपल्च्याल ने बताया कि कनाडा से पीड़िता ने डीजीपी को ई-मेल भेजकर बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला में अक्तूबर से रह रही थी। इस दौरान राहुल नाम के एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हो गई। 14 दिसंबर शाम को वह रामझूला के पास थे।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे भयभीत होकर वह कनाडा चली गई। वहां से पीड़िता ने एक जनवरी को डीजीपी को ई-मेल से अपनी शिकायत दर्ज कराई। डीजीपी के निर्देश पर पांच जनवरी को थाना लक्ष्मणझूला में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि घटना मुनिकीरेती की होने पर विवेचना 13 जनवरी को टिहरी पुलिस को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरेंद्रनगर सीओ गोविंद बल्लभ पांडे के नेतृत्व में मुनिकीरेती थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी, एसओजी प्रभारी अबुल कलाम और पूर्व विवेचक श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष नीरजा यादव की टीम गठित की गई।


टीम ने गहन जांच-पड़ताल कर 16 जनवरी को आरोपी शाहरुख उर्फ राहुल, निवासी बिझौली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बताया गया कि आरोपी निर्माणाधीन सीता पुल पर मजदूरी कराता था। टीम में संदीप कुमार और वीरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed