फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Food Safety Department handed over notices to six shopkeepers

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह दुकानदारों को थमाए नोटिस

Thu, 03 Mar 2022 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department handed over notices to six shopkeepers
टिहरी के चमियाला में खाद्य पदार्थो का सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
होली के त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सतर्क हो गया। विभाग की टीम ने घनसाली और चमियाला बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचने और साफ सफाई नहीं होने पर छह दुकानदारों को नोटिस थमाया। 18 दुकानों से 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एमएम जोशी ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 16 मार्च तक अभियान चलता रहेगा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा ने चमियाला, घनसाली बाजार में चेकिंग की। इस दौरान चार दुकानदार बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचते हुए मिले। दो दुकानदारों में मानकों के अनुरूप सफाई नहीं मिली। इस मौके पर उन्हें नोटिस जारी कर पर 15 दिन के अंतर्गत जवाब दाखिल करने को कहा है। बताया कि 18 दुकानों पर चेकिंग कर 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। मिठाई के तीन, दूध के दो, आटा, चीनी, बेसन के एक-एक जबकि डिब्बा बंद शहद और बेकरी प्रोडक्ट के एक-एक सैंपल भरकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बताया कि इस दौरान दूध, तेल, बेसन और लड्डू के सैंपल भी भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed