फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Follow covid rules and code of conduct

कोविड नियम और आचार संहिता का करें पालन

Sun, 09 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Follow covid rules and code of conduct
नई टिहरी में राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। कहा कि आयोग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिकाधिक डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन में प्रचार-प्रसार के दौरान सभी राजनीतिक दल कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल डिजिटल माध्यम से प्रचार-प्रसार पर ज्यादा जोर दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रचार प्रसार पर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति निरंतर निगरानी कर रही है। कहा कि जिले में 12 हजार से अधिक मतदाता 80 वर्ष से अधिक और करीब सात हजार दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, भाजपा दिनेश भट्ट, कांग्रेस से देवेंद्र नौडियाल, सीपीआई के जयप्रकाश पांडेय, उजपा प्रताप गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed