फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Folk songs and dances were a hit at the students' union's cultural function.

Tehri News: छात्रसंघ के सांस्कृतिक समारोह में लोकगीत और नृत्य की रही धूम

Thu, 13 Nov 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Folk songs and dances were a hit at the students' union's cultural function.
घनसाली बालगंगा महाविद्यालय के छात्रसंघ सांस्कृतिक समारोह में ही प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत
आंदोलन का नहीं शिक्षा का अच्छा वातावरण बनाएं छात्रसंघ : ज्येष्ठ प्रमुख
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों की पहल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि भिलंगना ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को संस्कारवान बनने के साथ शैक्षणिक वातावरण बनाने व आंदोलन से परहेज करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशीष जोशी ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सभासद अरुण रतूड़ी, पूर्व छात्रसंघ महासचिव नरेंद्र रावत ने कहा कि लंबे समय बाद महाविद्यालय में एनएसयूआई की कार्यकारिणी की वापसी हुई है। प्राचार्य डॉ. बीसी उनियाल, डॉ. डीएस भंडारी ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। छात्रसंघ अध्यक्ष सुजल नाथ, महासचिव आस्था व्यास, कोषाध्यक्ष सिल्वी गोदियाल ने छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुशीला रमोला,डॉ. रेखा बहुगुणा, सरिता बहुगुणा, डॉ. मुकेश नैथानी, रीना पुरोहित बद्रीश बडोनी,सोना उनियाल,पुरषोत्तम नौटियाल, दिनेश मैठाणी, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed