फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Flood rescue preparations tested with mock drill

मॉक ड्रिल से परखीं बाढ़ से बचाव की तैयारियां

Fri, 08 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Flood rescue preparations tested with mock drill
टिहरी झील में मॉक ड्रिल के दौरान रेसक्यू अभियान चलाती टीम। - फोटो : NEW TEHRI
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से टिहरी झील के ऊपरी तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना से बांध में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की दशा में बचाव कार्य को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीम ने पूर्वाभ्यास कर ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न होने वाली समस्या की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में एक फोन आता है कि रात में भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी क्षेत्र में ग्लेशियर टूट गए हैं। बड़ी मात्रा में पानी टिहरी झील की ओर आ रहा है। घनसाली क्षेत्र में भी अत्यधिक बारिश से कई स्थानों पर बादल फटने से अतिवृष्टि की घटना घटित हुई है। बांध झील का जलस्तर 829.70 मीटर है लेकिन ग्लेशियर टूटने, बादल फटने से झील का जल स्तर क्षमता से अधिक हो गया। इससे बांध क्षेत्र में व्यू प्वाइंट कार्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। टीएचडीसी और सीआईएसएफ के भी करीब 30 कार्मिकों दबने की आशंका है। म्यूजियम सेंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। सेंटर में आगजनी की घटना भी बताई जा रही है जिसमें 10 कर्मचारी फंसे हैं। कोटी कालोनी के बोटिंग प्वाइंट में भी 7 लोगों के बहने की आशंका है।
विज्ञापन

सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम, एसएसपी, एसडीएम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्रिशमन विभाग समेत लाइन डिपार्टमेंट टिहरी तहसील की आईआरएस टीम घटनास्थल पहुंची। इसीडेंट कमांडर व एसडीएम अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में रावत और बचाव कार्य शुरू हुआ। व्यू प्वाइंट पर टास्क फोर्स-1 ने कंकरीट, आयरन कटर से भवनों में से 17 घायलों और 6 मृतकों को रेस्क्यू कर टीएचडीसी अस्पताल भेजा। फोर्स-2 फायर ब्रिगेड, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने म्यूजियम में हुई आगजनी पर नियंत्रण पाते हुए 5 घायलों व 2 मृतकों को रेस्क्यू किया। फोर्स-3 ने बोटिंग प्वाइंट पर टिहरी बांध झील में बहे लोगों की खोजबीन शुरू की। झील में जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ ने 5 लोगों को झील से सकुशल बाहर निकाला। दो लोगों के शव भी बरामद हुए। सफल मॉकड्रिल पर एसडीएम अपूर्वा सिंह ने सभी विभागों का आभार जताया। इस मौके पर टीएचडीसी के एजीएम संदीप अग्रवाल, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दीपू सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ एनके ओझा, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed