फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fix the danger zone built on the highway in Nagni

नागणी में हाईवे पर बने डेंजर जोन को करें ठीक

Mon, 21 Feb 2022 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Fix the danger zone built on the highway in Nagni
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नागणी के पास बना डेंजर जोन चल रहे वाहन। - फोटो : NEW TEHRI
बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता व पर्यावरणविद् विजय जड़धारी ने ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नागणी में बने नए डेंजर जोन की मरम्मत करने की मांग की है। डीएम को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नागणी में डेंजर जोन का जल्द ही बेहतर ट्रीटमेंट नहीं किया गया, तो बरसात में हाईवे सहित स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन

जड़धारी ने कहा कि भू-गर्भ विभाग, आपदा प्रबंधन, विद्युत विभाग, बीआरओ के विशेषज्ञ मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ इस डेंजर जोन का प्रबंधन करे। बताया कि एनएच चौड़ीकरण से उपली नागणी में बहुत ही विलक्षण डेंजर जोन उभर गया है। गत तीन-चार माह पूर्व इस डेंजर जोन से अचानक सैकड़ों टन वजन के भारी बोल्डर, मलबा भूस्खलन से खिसके हैं। दो-तीन दिन पूर्व ही बगैर बारिश के ही विशालकाय बोल्डर नीचे आ गिरा। उन्होंने बताया कि डेंजर जोन अब 40 से 50 वर्ग मीटर की पहाड़ी पर फैल गया है। इसी पहाड़ी पर 11 हजार बोल्ट का विद्युत टावर भी स्थित है, जो भविष्य में खतरे का सबब बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed