{"_id":"5ed674038ebc3e906c6efcad","slug":"five-more-village-containment-zones-declared-in-tehri-new-tehri-news-drn3459849113","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में पांच और गांव कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में पांच और गांव कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पांच नए गांव कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। इन गांवों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां लौटे 11 प्रवासियों में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया।
डीएम मंगेश घिल्डियाल के मुताबिक जिन पांच गांवों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है, जिनमें जाखणीधार ब्लॉक का खंडोगी-झेलम गांव और भिलंगना ब्लॉक के गवाणा मल्ला, अखोड़ी, ढुंग-धारगांव और जखन्याली शामिल हैं। इन गांवों बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है। तहसील प्रशासन और पुलिस टीमों ने गांवों की सीमाओं पर बेरिकेडिंग कर दी है।
इससे पहले यहां थे कंटेनमेंट जोन
प्रशासन ने इससे पूर्व भिलंगना ब्लॉक के भेटी, जाखणीधार के चैंड-जसपुर और थौलधार ब्लॉक क्यूलांगी गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। इन गांवों में सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं। खाद्यान्न और अन्य जरूरी कार्य के लिए एडीएम से अनुमति लेनी आवश्यक है। ब्यूरो