फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   First day in graduate first semester, 266 students took admission

टिहरीः स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन 266 छात्रों ने लिया प्रवेश

Sat, 20 Jul 2019 12:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
First day in graduate first semester, 266 students took admission
- फोटो : फाइल फोटो

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में सत्र 2019-20 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बीए, बीकाम और बीएससी की काउंसिलिंग के बाद 266 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। काउंसिलिंग में पहुंचे अधिकांश छात्रों के प्रमाणपत्र नहीं लाने के कारण उन्हें 23 जुलाई को द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में बुलाया गया है।

विज्ञापन


एसआरटी परिसर में प्रवेश लेने के लिए 903 छात्रों ने आफ लाइन और 71 छात्रों ने ऑन लाइन आवेदन किया था। अब प्रवेशार्थियों को प्रवेश देने के लिए शुक्रवार को परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की बीए, बीएससी और बीकाम की काउंसिलिंग संपन्न हुई। प्रथम काउंसिलिंग में 266 छात्राओं को प्रवेश दिया गया। बीए प्रथम सेमेस्टर में 116, बीकॉम में 55 और बीएससी गणित वर्ग में 95 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


बीएससी बायो वर्ग के प्रवेश संयोजक प्रो. एनके अग्रवाल और परिसर सूचना प्रमुख हंसराज बिष्ट ने बताया कि बीएससी बायो ग्रुप में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 23 को होगी। अन्य कक्षाओं में प्रवेश की द्वितीय काउंसिलिंग भी 23 जुलाई को रखी गई है। काउंसिलिंग में प्रवेश समिति के प्रो. जेएस जगवाण, डा. एए बौड़ाई, डा. दीपक कुमार, डा. शंकर लाल, प्रो. गीताली पडियार, डा. अरुण पंत, डा. अर्चना शाह, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजीआर परिसर पौड़ी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसिलिंग के पहले दिन स्नातक में कला व विज्ञान संकाय के 87 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग हुई। वहीं वाणिज्य संकाय में छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट तैयार की गई। इनकी काउंसिलिंग शनिवार को होगी।


गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्रों की काउंसिलिंग शुरू हुई। बीएससी के संयोजक प्रो. एमएस बिष्ट ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 265 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed