फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fire in garbage heap, smoke creates trouble

चंबा के लोगों पर भारी पड़ रही पालिका की लापरवाही

Sun, 15 Nov 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in garbage heap, smoke creates trouble
चंबा में पालिका के कूड़ाघर में आग लगने से चारों ओर फैला धुंआ। - फोटो : NEW TEHRI
नगर पालिका की लापरवाही स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। रविवार सुबह यहां उत्तरकाशी हाईवे किनारे नगर पालिका के कूंड़ा डंपिंग जोन में एकत्र कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों को भारी दिक्कत हुई। पालिका की लचर कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक कूड़े के ढेर में आग भड़क उठी। जैविक-अजैविक कूड़ा एक साथ जलने से क्षेत्र में चोरों तरफ धुआं फैल गया। करीब एक घंटे तक कूड़े के ढेर में आग लगी रही। इसके बाद पालिका कर्मियों ने बमुश्किल कूड़े की आग को बुझाया। ईओ एसपी जोशी ने बताया कि पटाखे से कूड़े में आग लगी। कूड़े में आग लगने की सूचना पर तुरंत ही कर्मियों को वहां आग बुझाने के लिए भेजा गया। मोकरी में ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माणाधीन है। नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनने के बाद नगर क्षेत्र में कहीं भी कूड़े की समस्या आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed