फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Family reached Tapovan in search of their loved ones

अपनों की तलाश में तपोवन पहुंचे परिजन

Mon, 08 Feb 2021 08:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Family reached Tapovan in search of their loved ones
चमोली जिले की ऋषिगंगा में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में टिहरी जिले के भी पांच युवक लापता हो गए। घटना के दूसरे दिन भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। अपनों की चिंता में परिजन उनकी तलाश में तपोवन पहुंचे, लेकिन सोमवार शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

लापता लोगों में नरेंद्रनगर ब्लाक के चाका किराड़ा निवासी दीपेश कुमार पुत्र गड्डू लाल, जखोली के त्रेपन सिंह (42) पुत्र किशन सिंह, अनिल (38) पुत्र धर्मानंद, कोटी फैगूल कांडीखाल, शुभम घिल्डियाल पुत्र शीशराम और नरेंद्रनगर गूलर निवासी आलम सिंह पुत्र सुंदर सिंह शामिल हैं। राजस्व उप निरीक्षक चाका एचएम बडोनी ने बताया कि तपोवन में तबाही मचने के बाद दीपेश से संपर्क नहीं हो पाया, तो उसके पिता रविवार को ही तपोवन के लिए निकल गए। वे रात एक बजे वहां पहुंचे। सोमवार को भी दिनभर उनकी आंखें अपने लाल को तलाशती रही, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

त्रेपन सिंह और अनिल के परिजन गांव के प्रधान विनोद बिजल्वाण के साथ वहां रवाना हुए, लेकिन सोमवार शाम तक भी उनके हाथ निराशा ही लगी। परिवार के सदस्यों के लापता होने के बाद से उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। मोबाइल की हर घंटी उन्हें अपनों की सूचना मिलने की आस जगा रही है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मिसिंग की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन पता चला है कि जिले के पांच लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed