Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Family away at a wedding; leopard enters the kitchen

Tehri News: बरात में गया था परिवार, रसोई में घुस गया गुलदार

Sat, 21 Nov 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 21 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Family away at a wedding; leopard enters the kitchen
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा (टिहरी)। कुत्ते का पीछा करते हुए एक गुलदार सौंदकोटी गांव में भीम सिंह नेगी के घर की रसोई में जा घुसा। संयोग से उस समय परिवार के सदस्य पास के घर में बरात में शामिल होने गए थे। गुलदार को रसोई में देखकर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और दरवाजा बंद कर उसे अंदर ही कैद कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात 10:30 बजे गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकाला।

वन दरोगा अजयपाल सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए भीम सिंह नेगी के घर की रसाई में घुस गया। इगास और शादी समारोह में पटाखों के शोर से गुलदार सहम गया और रसाई में ही फंसा रहा। इसकी भनक लगने पर भवन स्वामी भीम सिंह नेगी और अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए रसोई का दरवाजा बंद कर दिया। ग्राम प्रधान मंगल सिंह नेगी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा अजयपाल सिंह पंवार के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। काफी मशक्कत के बाद रात 10:30 बजे गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। गुलदार को वन चेतना केंद्र में रखा गया है जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, घरों के आसपास की झाड़ियां हटाने और पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। रेस्क्यू टीम में आजाद पंवार, जयवीर लाल, विनोद सिंह, दीपक रजवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed