फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Expressed anger over non-asphaltization of dilapidated Chhatiyara-Khwada road

Tehri News: खस्ताहाल छतियारा-खवाडा मार्ग का डामरीकरण न होने पर जताया रोष

Sat, 14 Oct 2023 06:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over non-asphaltization of dilapidated Chhatiyara-Khwada road
फोटो
विज्ञापन

घनसाली(टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के खस्ताहाल बने छतियारा-खवाडा मोटर मार्ग का लंबे समय बाद भी डामरीकरण और सुधारीकरण न होने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर कहा कि लगातार मार्ग का डामरीकरण करने की मांग की जा रही है। लेकिन शासन-प्रशासन और लोनिवि समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। थलाधार में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग का हॉट मिक्स डामरीकरण करने, नाली निर्माण, खतरनाक मोड़ों पर पहाड़ कटिंग, पैराफिट निर्माण कार्य समेत अन्य कार्य जल्द न होने पर क्षेत्र की जनता बेमियादी आंदोलन के लिए मजबूर होगी। बैठक में प्रधान राकेश बिष्ट, रमेश रतूड़ी, महावीर सिंह, ओमप्रकाश नौटियाल, प्रीतम सिंह, अब्बल सिंह, सरोप सिंह, गब्बर सिंह, गुड्डी देवी, ममता देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed