{"_id":"58b8512b4f1c1b214e830824","slug":"explained-the-nuances-of-adventure-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक खेलों की बारीकियां बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक खेलों की बारीकियां बताई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
rafting
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला साहसिक खेल कार्यालय की ओर से साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शिविर शुरू हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को राफ्टिंग उपकरणों की जानकारी, रख-रखाव, रैपिड, पैडल, फिलिप, रिफिल, वाटर रेस्क्यू, राफ्टिंग आदि खेलों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटन विकास अधिकारी व जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा और पौड़ी के साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने व्यासी में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल 10 युवतियों, 13 युवकों को साहसिक खेलों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी प्रशिक्षित होकर टिहरी बांध की विशालकाय झील में युवाओं को खेलों के गुर सिखा सकते हैं। राफ्टिंग के प्रशिक्षक प्रवीन रागड़, विरेंद्र नौटियाल, नवीन कठैत ने वाटर रेस्क्यू, गोताखोरी, रैपिड, पैडल, फिलिप, रिफिल की गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन