फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ex-servicemen expressed anger over not being honored

Tehri News: पूर्व सैनिकों ने सम्मान नहीं करने पर जताया आक्रोश

Wed, 16 Jul 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 16 Jul 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen expressed anger over not being honored
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने सैनिकों से की एक मंच पर आने की अपील
विज्ञापन


कंडीसौड़ (टिहरी)। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश ध्यानी ने प्रदेश में सैनिकों का सम्मान नहीं करने पर आक्रोश जताया है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने सैनिकों से एक मंच पर आने की अपील की।

टिहरी व उत्तरकाशी के दौरे पर आए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ध्यानी ने कंडीसौड़ में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों का सम्मान नहीं कर पा रही है। राज्य बने 25 साल हो चुके हैं लेकिन प्रदेश में राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों ने हमेशा सैनिकों की उपेक्षा की है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य प्रदेश भर में जगह-जगह जाकर सैनिकों से राजनीति में आने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला न्यायालय में चल रहा है लेकिन सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व सैनिक संगठन प्रदेश के उन युवाओं को देहरादून में सेना में भर्ती होने का निशुल्क प्रशिक्षण देंगे जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस मौके पर सूबेदार वीर सिंह पंवार, विक्रम सिंह सजवाण, बलदेव कुमाई, राय सिंह राणा, अनिल कुमार, हिम्मत सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed