फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Every challenge can be faced: SSP

हर चुनौती का किया जा सकता है मुकाबला : एसएसपी

Wed, 18 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Every challenge can be faced: SSP
लंबगांव महाविद्यालय के जनसंवाद कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्र-छात्राएं। - फोटो : NEW TEHRI
फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में पुलिस की पहल पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि बहुत तेजी से हो रहे सामाजिक परिवर्तन के दौर में जब युवा हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे, तभी आसानी से अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता को आपसी सामंजस्य बनाना चाहिए। अपराध और नशे के खिलाफ उन्होंने जो अभियान चलाया है उसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने महिला हिंसा, सड़क सुरक्षा, यातायात, पुलिस व जनता का आपसी तालमेल पर जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने एसएसपी को स्मृति चिह्न और ज्ञापन देकर क्षेत्र की समस्याएं बताई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार ने लंबगांव बाजार में लगने वाले जाम, लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, गांव-गांव में फेरी लगाने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन और उन पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर प्राचार्य डा. हितेश कुमार जोशी, पूर्व राज्यमंत्री रोशनलाल सेमवाल, भाजपा के जिला मंत्री भान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, मुरारी लाल खंडवाल, रोशन रांगड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल जोशी, गिरीश बगियाल, थानाध्यक्ष कुलदीप शाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed