फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Even after five months of the disaster, debris could not be cleared from Chamba-Dharasu Highway.

Tehri News: आपदा के पांच माह बाद भी चंबा-धरासू हाईवे से साफ नहीं हो पाया मलबा

Wed, 31 Jan 2024 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Even after five months of the disaster, debris could not be cleared from Chamba-Dharasu Highway.
चंबा-धरासू हाईवे से साफ नहीं हो पाया मलबा। संवाद
धूल, मिट्टी के गुबार उड़ने से हाईवे पर वाहनों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। आपदा के पांच माह बाद भी बीआरओ चंबा-धरासू हाईवे से मलबा साफ नहीं कर पाया। आपदा के दौरान भूस्खलन होने से हाईवे पर पहाड़ी से जगह-जगह मलबा गिर गया था। सड़क किनारे मलबा डंप होने से वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आ रही है। धूल, मिट्टी के गुबारे उड़ने से हाईवे पर चल रहे वाहन आगे पीछे साफ नहीं दिखाई पड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क का मलबा नारदानों में घुस रहा है, जो बारिश के दौरान खेतों और घरोें में घुस सकता है।
बीते जुलाई, अगस्त में बारिश के दौरान चंबा-धरासू हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर गिर गया था। सड़क के बीच से मलबा साफ कर उस वक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहनों का संचालन शुरू किया गया। तब से पांच माह का समय बीत चुका है, लेकिन बीआरओ सरोठ मजियाड़ी, रिखेड़ी खाला, कोटीगाड़ में हाईवे पर गिरा मलबा पूरी तरह से साफ नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सरोप सिंह बिष्ट कहना है कि बेतरतीब ढंग से डंप किया गया मलबा आने वाले में समय में कहीं सड़कों को तो कहीं प्राकृतिक जल स्रोतों और लोगों की निजी भूमि को खतरा पैदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंबा-धरासू हाईवे पर जहां-जहां नारदाने बंद हैं, उन्हें खोलने का काम चल रहा है। मलबा भी अधिकांश स्थानों पर साफ हो चुका है। जो दीवारें क्षतिग्रस्त है उनकी मरम्मत करने की जिम्मेदारी आगामी पांच साल तक संबंधित कंपनी और ठेकेदार की है।
-भरत डोबरियाल, जेई, सीमा सड़क संगठन कंडीसौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed