फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Even after 10 years, the anarkhal route was not passed by RTO

10 साल बाद भी आरटीओ से पास नहीं हुआ बूढ़ाकेदार-अंयारखाल मार्ग

Fri, 19 Feb 2021 03:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Even after 10 years, the anarkhal route was not passed by RTO
बूढ़ाकेदार अंयारखाल उत्तरकाशी बाबा विश्वनाथ तीर्थाटन विकास समिति ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने 10 साल बाद भी बूढ़ाकेदार-अंयारखाल मार्ग को आरटीओ से पास न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बावन सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिले ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र को उत्तरकाशी से जोड़ने वाले बूढ़ाकेदार-अंयारखाल मार्ग का निर्माण 10 साल पहले हो गया था, लेकिन अभी तक मार्ग आरटीओ से पास नहीं हो पाया है। जिसके चलते मार्ग पर बस सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। टैक्सी, मैक्सी चालक मनमाफिक किराया वसूल कर गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। वर्तमान में मार्ग कई स्थानों पर खस्ताहाल हो गया है। उन्होंने बीएसएनएल की संचार सेवाएं बेहतर करने की भी मांग की। इस मौके पर मालचंद राणा, कमल सिंह, भागवत सिंह, चवन सिंह, प्रेम सिंह, बिजेंद्र सिंह, अखिलेश, राजपाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed