{"_id":"56e98b444f1c1b456e8b45bf","slug":"energy-corporation-for-the-affected-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम ने की प्रभावितों के लिए परेशानी खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम ने की प्रभावितों के लिए परेशानी खड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में रह रहे आपदा प्रभावित डौंर के ग्रामीणों के लिए ऊर्जा निगम ने परेशानी खड़ी कर दी है। निगम ने प्रभावित नौ परिवारों की बिजली काट दी। निगम ने नए कनेक्शन लेने के लिए एसडीएम से लिखित लाने की शर्त रखी है, लेकिन एसडीएम भी भवन पुलिस विभाग का बताकर लिखित देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में डौर में आपदा आने पर प्रभावितों को पुलिस लाइन में आवास दिया गया था। शासन की ओर से प्रभावितों को एक साल तक मुफ्त बिजली दी गई थी। उसके बाद निगम की ओर से बिल भी नहीं भेजे गए। बावजूद मंगलवार को नौ परिवारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम से मुलाकात कर बताया कि निगम ने बगैर नोटिस दिए कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधान भगवान सिंह कैंतुरा ने कहा उन्हें अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण पुनर्वास करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ स्वर्ण सिंह रावत ने कहा कि एसडीएम से लिखित लाने पर ही कनेक्शन दिए जा सकते हैं। एसडीएम केके मिश्र का कहना है कि भवन पुलिस का है, ऐसे में वह लिखित नहीं दे सकते। हालांकि लंबी वार्ता के बाद निगम ने उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए बिजली बहाल कर दी है।