फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Emporium center will be built in Tapovan to increase exports

विदेशी निर्यात बढ़ाने को तपोवन में बनेगा इम्पोरियम सेंटर

Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Emporium center will be built in Tapovan to increase exports
सक्षम एवं अनुकूल विदेशी व्यापार और निर्यात संवर्द्धन के लिए गठित जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में विदेशी निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि धर्मनगरी ऋषिकेश से सटे टिहरी जिले के तपोवन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही अधिक होती है। इसको देखते हुए तपोवन में इंपोरियम सेंटर खोलने के लिए भूमि चयन की जाए ताकि हथकरघा एवं हस्तशिल्प के उत्पादों के विपणन हेतु बेहतर बाजार तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने उद्योग, कृषि, उद्यान, विकास, पर्यटन और शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिलास्तर पर निर्यात को बढ़ाने के सुझाव मांगे। डीएम ने कहा कि विदेशी निर्यात बढ़ाने में हथकरघा, हस्त शिल्प, फल, ड्राई फ्रूट और जड़ी बूटी आदि महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तपोवन क्षेत्र में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर विदेशी निर्यात बढ़ाने के लिए इंपोरियम सेंटर की जरूरत है। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश को एसडीएम नरेंद्रनगर से समन्वय बनाकर तपोवन में इंपोरियम खोलने के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए। भारत सरकार के प्रतिनिधि के डीजीएफटी (डायरेक्टर जनरल फॉरेन ट्रेड) अमित शर्मा ने वीसी के माध्यम से निर्यात में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विदेशों में हर्बल उत्पादों की अधिक मांग है। उन्होंने हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डीएम ने डीजीएफटी को निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रूहेला, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, सीईओ एसपी सेमवाल, डीएचओ डॉ. डीके तिवारी, व्यवसायी अनिल चंदोला और संजय भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed