फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Electricity sub-station to be built with 4 crore in Nakot

नकोट में 4 करोड़ से बनेगा विद्युत सब स्टेशन

Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity sub-station to be built with 4 crore in Nakot
टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव पेयजल विहीन नहीं रहेगा। 10 पंपिंग योजना की स्वीकृति और पुनर्गठन जैसा महत्वपूर्ण कार्य सरकार ने तीन साल में किया है। 36 गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य हुआ है। चंबा और नई टिहरी पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए 5 करोड़ 73 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नकोट में 4 करोड़ 15 लाख से 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण इसी साल पूरा हो जाएगा। विद्युत सब स्टेशन बनने के बाद नकोट क्षेत्र के गांवों में बिजली कटौती जैसी समस्या आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

वन चेतना केंद्र में पत्रकार वार्ता में विधायक डा. नेगी ने अपने तीन साल के कार्यों की जानकारी दी। विधायक निधि से तीन साल में दस करोड़ चार लाख की धनराशि से गांव-गांव में अवस्थापना विकास के कार्य किए जा रहे। पत्रकार वार्ता में ब्लाक सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, भाजपा महामंत्री गोविंद रावत, दुग्धसंघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, बेबी असवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, धर्म सिंह रावत, बालकृष्ण चमोली, रविंद्र सेमवाल, विक्रम कठैत, राजेश डिंयूडी, उदय रावत, अबरार अहमद, राजपाल मिंया, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed