फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Electricity delivered by making alternative arrangements in Gaza region

गजा क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कर पहुंचाई बिजली

Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity delivered by making alternative arrangements in Gaza region
चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी में बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त बिजली-पानी की लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। चंबा पंपिंग पेयजल योजना की मरम्मत कर सप्लाई शुरू कर दी गई है, लेकिन गजा क्षेत्र में फीडर की मरम्मत नहीं होने पर ऊर्जा निगम ने आठ गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली पहुंचाई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से बोल्डर हाइवे पर आ गए थे, जिससे चंबा और रानीचौरी क्षेत्र की मेन पंपिंग पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने कहा कि मंगलवार को लाइन से मलबा हटाने के बाद चंबा पंपिंग पेयजल योजना से जलापूर्ति शुरू करा दी है। जबकि रानीचौरी पंपिंग योजना से बोल्डर हटाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं ऊर्जा निगम ने नरेंद्रनगर से वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति सुचारु करवाई। निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, लाइन का मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed