फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Electricity and water supply stalled in Dhanaulti for four days

धनोल्टी में चार दिन से बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

Wed, 12 Jan 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity and water supply stalled in Dhanaulti for four days
टिहरी के धनोल्टी में बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल। - फोटो : NEW TEHRI
धनोल्टी क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पाई हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी विद्युत लाइन की मरम्मत में जुटे हुए हैं, लेकिन बर्फ के कारण काम करना मुश्किल बना हुआ है। बर्फबारी के कारण बहुत कम पर्यटकों को ही धनोल्टी जाने दिया जा रहा है, लेकिन वहां बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने से सैलानियों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धनोल्टी क्षेत्र में लगातार चार दिनों तक हुए हिमपात होने से स्थानीय लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र की विद्युत लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे दर्जनों गांवों में आठ जनवरी से विद्युत आपूर्ति बंद है। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल पंपिंग योजना भी ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को बर्फ पिघला कर ही पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धनोल्टी के प्रधान नीरज बेलवाल और छंछरू दास ने बताया कि चार दिनों से बिजली पानी नहीं होने से ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि बर्फबारी से विद्युत लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर बुधवार तड़के नई टिहरी सहित अन्य क्षेत्रों में तेज तूफान से साथ हुई बारिश के बाद हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बर्फ ज्यादा देर तक नहीं रुक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed