फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   eight families among 150 are without displacement

150 में से आठ परिवार विस्थापन से वंचित

Wed, 02 Dec 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 02 Dec 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध प्रभावित सरोट के ग्रामीणों ने पुनर्वास निदेशालय पर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह झील में डूबी भूमि के बदले भूमि देने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन 10 साल बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि सरोट में निवासरत 150 में से 142 परिवारों का विस्थापन किया गया है, लेकिन पुनर्वास नीति के तहत शेष आठ परिवारों का पुनर्वास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुनर्वास से वंचित परिवारों की 46 प्रतिशत तक उपजाऊ भूमि बांध की झील में समा चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के पास जो भूमि बची हुई है, वह बंजर है। जितनी राशि निदेशालय दे रहा है, उससे उपजाऊ भूमि मिलना संभव नहीं है। नीति के तहत वंचित आठ परिवारों का जल्द पूर्ण विस्थापन नहीं किया गया, तो पुनर्वास निदेशालय में बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह राणा, अतोल सिंह चौहान, भाग सिंह राणा, पुलम सिंह, धीरज सिंह, नीवन और रुकम सिंह चौहान आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed