फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   economy of farmer stronger due to increased production

फल-सब्जियों का उत्पादन बढ़ने से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिकी:संजय

Mon, 29 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 29 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
economy of farmer stronger due to increased production
चंबा में आयोजित माल्टा महोत्सव में किसानों से जानकारी लेती डीएम नितिका खंडेलवाल व अन्य अति​थि।
चंबा (टिहरी)। किसान दिवस पर उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में माल्टा महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। घनसाली में केंद्रीय कृषि मंत्री और सीएम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। थत्यूड़ में भी किसान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन




किसान दिवस पर चंबा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि जिले में फल और सब्जियों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने कहा कि यहां पहली बार माल्टा महोत्सव आयोजित किया गया। इससे निश्चित ही फलोत्पादकों को लाभ मिलेगा। किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की गई। किसानों ने बंदर और सुअरों की समस्या उठाई। सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी मैसूर से आए डॉ. लीला चौहान ने कृषकों को छोटी प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने को कहा। डीएचओ अरविंद शर्मा ने माल्टा उत्पादन, प्रसंस्करण के बारे में बताया। बड़ी संख्या में पहुंचे उत्पादकों ने माल्टा, गलगल और नींबू की प्रदर्शनी लगाई। किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, विजय जड़धारी, वीरेंद्र नेगी, प्रमोद उनियाल, डॉ. आलोक येवले, सीवीओ डॉ. डीके शर्मा, भूमि संरक्षक अधिकारी शशिकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई

घनसाली(टिहरी)। किसान दिवस पर भिलंगना ब्लॉक सभागार में चमोली जिले के गौचर पहुंचे पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने जंगली जानवरों की समस्या उठाते हुए कहा कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भय के कारण खेतीबाड़ी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि जंगली जानवरों की गंभीर समस्या के मुद्दे को प्रदेश सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम अल्केश नौडियाल,कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, बीडीओ विपिन सिंह, प्रभारी कृषि अधिकारी गोविंद सिंह नेगी, रामकुमार कठैत, अजीत नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी

थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित किसान दिवस में एडीएम एके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने कृषि यंत्र बीज खरीदे। उन्हें सीएम धामी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलबीर राणा, दर्जाधारी गीता रावत, तहसीलदार बिरम सिंह पंवार भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, प्रधान सरस्वती रावत, श्वेता देवी आदि मौजूद थे। संवाद

चंबा में आयोजित माल्टा महोत्सव में किसानों से जानकारी लेती डीएम नितिका खंडेलवाल व अन्य अतिथि।

चंबा में आयोजित माल्टा महोत्सव में किसानों से जानकारी लेती डीएम नितिका खंडेलवाल व अन्य अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed