फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   E-KYC of two lakh ration units stuck in Tehri

Tehri News: टिहरी में दो लाख राशन यूनिट की ई-केवाईसी अटकी

Sat, 29 Aug 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 29 Aug 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
E-KYC of two lakh ration units stuck in Tehri
नई टिहरी। राशन कार्ड में दर्ज परिवार के हर सदस्य का सत्यापन कराने की प्रक्रिया टिहरी जिले में धीमी पड़ गई। डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी जिले की 5 लाख 77 हजार 612 राशन यूनिटों में से केवल 3 लाख 76 हजार 971 यूनिटों की ही ई-केवाईसी हो पाई है। 2 लाख 641 यूनिटों का सत्यापन होना बाकी है। शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा तय नहीं होने से ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी जरूरी है। इसके लिए राशन कार्ड के मुखिया सहित अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर आधार से जोड़ने के बाद संबंधित व्यक्ति को सस्ता गल्ला की दुकान पर जाकर ई-पॉस मशीन में अंगुलियों के निशान का सत्यापन कराना होता है। सत्यापन के दौरान आधार कार्ड साथ रखना जरूरी है।
विज्ञापन

राशन कार्डधारक जिस दुकान से नियमित रूप से राशन लेता है, वहां ई-केवाईसी करा सकता है। इसके अलावा आसपास की सस्ता गल्ला की दुकान पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। चलने फिरने में असमर्थ लोग मोबाइल नंबर में ओटीपी से ई-केवाईसी की सुविधा रखी गई है। जिले में कुल 1 लाख 40 हजार 681 राशन कार्ड हैं। इनमें राज्य खाद्य योजना के 56,880, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 61,110 और अंत्योदय योजना के 22,691 कार्ड शामिल हैं। इन कार्डों से जुड़ी कुल 5.77 लाख से अधिक यूनिटों में से अभी करीब 2.06 लाख यूनिटों का सत्यापन बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू हुए डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है। शुरुआती दौर में लोगों ने इसमें रुचि दिखाई, लेकिन अब इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई है।

राशन कार्डधारक की हर यूनिट की ई-केवाईसी अनिवार्य है। शासन स्तर से अभी ई-केवाईसी को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शासन से जैसे ही निर्देश जारी होंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील बडोनी, जिला पूर्ति अधिकारी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed