फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Due to the driver's understanding, the vehicle saved from entering the lake of the dam

चालक की सूझबूझ से बांध की झील में समाने से बचा वाहन

Thu, 17 Jun 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Due to the driver's understanding, the vehicle saved from entering the lake of the dam
लंबगांव से सहारनपुर जा रही एक यूटीलिटी चालक की सूझबूझ से टिहरी बांध की झील में समाने से बच गई। सहारनपुर जा रही यूटिलिटी का डोबरा-चांठी के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे वह सड़क पर पलट गया और झील में समाने से बच गया। वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल यूपी सहारनपुर के एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायलों को 108 सेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को प्रतापनगर क्षेत्र के चांठी गांव के पास एक यूटीलिटी का ब्रेक फेल हो गया, जिस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दी। इससे वाहन सड़क पर पलट गया और टिहरी बांध की झील में गिरने से बच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 सेवा ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सोनू कुमार (40) पुत्र राम सिंह निवासी आलमपुर सहारनपुर और असीफ (18) पुत्र हनीफ दशोली गुग्ल सहारनपुर को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि गालिब (18) पुत्र फारुख उद्दीन, हसन (28) पुत्र जमील, सावेद (19) पुत्र वसीन, शहजाद (48) पुत्र खलिक और चालक रागीव (32) पुत्र सुलेमान सभी निवासी आलमपुर रोड दशोली सहारनपुर को हल्की चोटें आई है। सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed