फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Due to lack of canal repair, fertile fields are becoming barren.

Tehri News: नहर की मरम्मत नहीं होने से उपजाऊ खेत होने लगे बंजर

Wed, 12 Nov 2025 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 12 Nov 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of canal repair, fertile fields are becoming barren.
ग्रामीणों में नहर की मरम्मत न होने से विभाग के खिलाफ बना आक्रोश
विज्ञापन


नैनबाग (टिहरी)। तहसील के पाव और जयद्वार गांव के काश्तकारों के सुमन क्यारी तोक खेतों के लिए बनी नहर क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों के खेत बंजर होने लगे हैं। नहर की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश बना है।



काश्तकार धीरेंद्र पंवार, विक्रम कैंतुरा, शरण सिंह पंवार ने बताया कि सुमन क्यारी तोक में ग्राम पंचायत पाव, जयद्वार, बणगांव सहित कई अन्य गांवों की उपजाऊ खेती है। चार वर्ष पूर्व नहर के हेड वाल्डाखड़ गदेरे में बाढ़ आने से नहर का हेड और नहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीण लगातार सिंचाई विभाग से नहर की मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं लेकिन नहर की मरम्मत नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने कुछ समय तक क्षतिग्रस्त जगहों पर प्लास्टिक के पाइप, मिट्टी, पत्थर, पॉलिथीन लगाकर खेतों तक पानी पहुंचाया लेकिन धीरे-धीरे नहर की स्थिति और खराब होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष की बरसात से नहर की स्थिति और भी खराब हो गई है जिसके बाद नहर पर पानी चलाने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। ग्रामीण गेहूं, मटर, मसूर, प्याज, लहसुन फसलों की बुवाई की तैयारी में हैं। नहर मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि सुमन क्यारी में ग्रामीणों की 100 से अधिक नाली उपजाऊ भूमि है। कई काश्तकारों की आजीविका खेती पर निर्भर है।
सिंचाई के अभाव में खेत बंजर पड़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बातें करती है लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में किसान की आय कैसे बढ़ेगी यह असंभव है। उन्होंने जल्द नहर की मरम्मत नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र नहर के मरम्मत की मांग उठाई है।








नैनबाग क्षेत्र की नहरों की मरम्मत के लिए पूर्व में ही शासन को इस्टीमेट बनाकर भेजा दिया है। धनराशि स्वीकृत होने पर ही क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत का कार्य शुरू हो पाएगा।

-अरुण नेगी, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग नैनबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed