फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Due to intensive plantation around water sources

जल स्रोतों के आसपास करें सघन पौधरोपण

Thu, 18 Jul 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Due to intensive plantation around water sources
जल संचय एवं जल संवर्द्धन को लेकर आयोजित बैठक में 15 सितंबर तक जल स्रोत, चाल, खाल संरक्षण कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया। बताया कि स्वजल, जल संस्थान, जल निगम, वन विभाग आपसी समन्वय बनाकर जल स्रोतों के आसपास सघन पौधरोपण कार्य करें।
विज्ञापन

विकास भवन में जिलाधिकारी वी षणमुगम की अध्यक्षता में आयोजित जल संचय की समीक्षा बैठक में विभागों ने प्रगति रिपोर्ट रखी। डीएम ने कहा कि सरकार ने जल संचय, जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से करने को कहा है। ऐसे में जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, वह अपने कार्यों को तय समय पर पूरा कर जनहित में काम करें। डीएम ने जल संचय के लिए अधिकारियों से लेकर केवीके और औद्यानिकी विवि के विशेषज्ञों के साथ मिलकर जिलास्तर पर कमेटी बनाई जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जल संवर्द्धन को लेकर चल रहे कार्यों को 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। आजीविका परियोजना के प्रबंधक डा. एचबी पंत ने बताया कि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर छह-छह फीट तारबाड़ बनाई जा रही है। साथ ही जल संचय को 66 टैंक भी बनाए गए है। जल संस्थान के ईई व संचय के नोडल अधिकारी सतीश नौटियाल ने बताया कि जिले में 13 सौ लाख लीटर संचय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर डीएफओ डा. कोको रोसे, डीडीओ आनंद सिंह, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, जल निगम के ईई रकमपाल सिंह, लघु सिंचाई के अतुल पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed