फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dubdi festival celebrated in the villages of Jaunpur

जौनपुर के गांवों में दुबड़ी पर्व की रही धूम

Wed, 26 Aug 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dubdi festival celebrated in the villages of Jaunpur
जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में बुधवार को दुबड़ी पर्व की धूम मची रही। गांव-गंाव में दुबड़ी (दुर्गा अष्टमी) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर भूमि और कुलदेवता से क्षेत्र के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमीे के बाद दुर्गा अष्टमी को जौनपुर ब्लॉक के गांवों में दुबड़ी का पर्व मनाया जाता है। खेतों में मंडुवा, चौलाई, झंगोरा की नई फसल तैयार होने की खुशी में दुबड़ी का त्योहार मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। दुबड़ी से एक दिन पहले गांव की सभी महिलाएं अपने घर-आंगनों, पंचायती चौक और रास्तों की सामूहिक रूप से साफ-सफाई करती हैं, जिसके बाद अगले दिन दोपहर के समय गांव के पुरुष और बच्चे खेतों से फसलें लाकर पंचायती चौक में एकत्र करके एक बड़ा गट्ठर बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed