{"_id":"58d15b7c4f1c1b8e161a17c5","slug":"dress-code-apply-in-college-from-new-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र से महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई, जिसमें नए शिक्षा सत्र की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सर्व सम्मति से नए सत्र से छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म अनिवार्य किया गया। बैठक में सुरेंद्र सिंह पुंडीर को पीटीए अध्यक्ष और जुगल किशोर बहुगुणा को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. जीएस रजवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए शिक्षा सत्र की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अभिभावकों को बताया कि इस वर्ष बीकॉम की छात्रा सलोनी 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की टॉपर रही है।
विज्ञापन
एमकॉम की छात्रा श्वेता झा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पीटीए कमेटी की संयोजिका डा. ईरा सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के साथ-साथ पत्रकारिता और पर्यटन के व्यवसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इस मौके पर डा. संजय मेहर, सृचना सचदेवा, चंदा नौटियाल, डा. पारुल मिश्रा, डा. सपना, मंजू कोगियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन