फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DRDO asks for report for setting up an oxygen plant in Bouradi

डीआरडीओ ने बौराड़ी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मांगी रिपोर्ट

Mon, 10 May 2021 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
DRDO asks for report for setting up an oxygen plant in Bouradi
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडर रिफिलिंग और ऑक्सीजन कंसट्रेटर की कमी से जूझ रहे टिहरी जिले के लिए राहत भरी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने जिला अस्पताल बौराड़ी में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। वहीं कीर्तिनगर ब्लाक के मलेथा में बने ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की कवायद भी जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सचिव उद्योग को प्लांट शुरू करने के लिए अनुरोध पत्र भेजा है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में पिछले सप्ताह 80 बेड का ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराया गया, लेकिन उस प्लांट से पर्याप्त ऑक्सीजन सप्लाई नहीं मिल पा रही है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सीएम को पत्र भेजकर मलेथा में बंद पड़े मै. एमएम गैसेज गैस प्लांट को संचालित करने की मांग की। सोमवार को डीएम ने सचिव उद्योग को भेजे पत्र में बताया कि मलेथा में स्थित प्लांट शुरू होने पर वहां डी टाइप के 200 और बी टाइप के 100 सिलिंडर प्रतिदिन तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उधर डीआरडीओ ने भी जिला अस्पताल बौराड़ी में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए शासन से रिपोर्ट मांगी है। शासन में अनु सचिव दिनेश कुमार पुनेठा ने जिला प्रशासन से जिला अस्पताल बौराड़ी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सप्ताहभर में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed