{"_id":"5969fe57e68d9006ce09b283788e6e7b","slug":"dont-drive-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन चलाए तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन चलाए तो खैर नहीं
नई टिहरी
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार वाहन चालकों की अब खैर नहीं। पुलिस जल्द ही एंटी रेस ड्राइविंग हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। इसमें सड़क पर चलने वाला कोई भी वाहन चालक व अन्य व्यक्ति तेज रफ्तार वाहन का नंबर एसएमएस के जरिए पुलिस को दे सकेगा। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख कर कार्रवाई करेगी।
पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी बरिंदर जीत सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए पुलिस जल्द ही एंटी रेस ड्राइविंग हेल्पलाइन शुरू कर रही है। सड़क किनारे जगह-जगह बोर्ड लगाकर उसमें पुलिस के मोबाइल नंबर अंकित किए जाएंगे। जिससे कहीं भी तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर कोई भी चालक व व्यक्ति तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन का नंबर एसएमएस कर पुलिस को सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि दो-तीन बार शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह जनता के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। एसपी ने कहा कि नई टिहरी, चंबा, भद्रकाली और देवप्रयाग चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चंबा में बनाये गये ट्रैफिक प्लान से लोगों को राहत मिली है। इसी तरह घनसाली और लंबगांव में भी प्लान तैयार किया जाएगा। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर एसपी ने कहा कि रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। उन्होंने घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से मोहल्ले में स्वयं के संसाधनों से चौकीदार रखने की भी अपील की। इसके साथ ही लाल व नीली बत्ती लगे वाहनों की भी सघन जांच की जाएगी।