फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Don't forget the importance of your culture and nature'

‘अपनी संस्कृति और प्रकृति का महत्व न भूलें’

Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
'Don't forget the importance of your culture and nature'
जीआईसी बागी मठियाण गांव में आजादी का अमृत उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगराण ने कहा कि युवा शिक्षा को सिर्फ रोजगार पाने का साधन मात्र न समझें। शिक्षा को संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के रूप में प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ही विश्व के कल्याण की कामना करती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बनें, विदेशी भाषाओं का ज्ञान लें लेकिन अपनी संस्कृति और प्रकृति का महत्व कभी ना भूलें। उन्होंने पहाड़ों के अनुरूप नीतियां बनाने पर जोर दिया। प्रवक्ता रघुवीर सिंह पंवार ने आजाद हिंद फौज के बारे में बताया। कालेज के प्रधानाचार्य साकेत कुमार लोधी, पूर्व प्राचार्य हरीश चंद्र पैन्यूली, शिक्षक राजेंद्र सिंह भंडारी ने जुगराण को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक हरीश चंद्र पैन्यूली, आरएस भंडारी, अभिषेक थपलियाल, बृजेश कुमार शर्मा, कुंवर सिंह राणा, संदीप भट्ट, प्रमोद सैंसवाण, राजीव धीमान, खजान सिंह, किरण सकलानी और अनामिका नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed