{"_id":"588b7e0d4f1c1bde3bcf5f2f","slug":"dna-support-given-by-many-to-leave-the-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस छोड़ कईयों ने धनै को दिया समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस छोड़ कईयों ने धनै को दिया समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टिहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस पार्टी से खफा कई लोग ने निर्दलीय प्रत्याशी पर्यटन मंत्री दिनेश धनै को समर्थन दिया। पर्यटन मंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी छोड़कर आए लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा जनता को गुमराह किया है, इसलिए वह अब विकास करने वाले के साथ खड़े हैं।
जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि पिछले पांच साल में पूरी इमानदारी से टिहरी का विकास किया है। उससे प्रभावित होकर साथ जुड़ रहे छात्र संघ व सभासद साथियों के साथ विकास को और गति दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व टिहरी विधानसभा के सह मीडिया प्रभारी रहे जबर सिंह नेगी, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश नौटियाल, कांग्रेस से जुड़े कपूर कुमाईं, एनएसयूआई के पदाधिकारी रहे प्रताप गुसाईं, सभासद सर्वानंद सकलानी और प्रवीन रावत आदि पार्टी छोड़कर धनै के कुनबे में शामिल हुए। इस मौके पर योगेश पाल, गोविंद बिष्ट, कैलाश राणा, यशपाल पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन