फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM planted Napier grass in Budogi and Jaddhar village

डीएम ने बुडोगी और जड़धार गांव में रोपी नेपियर घास

Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
DM planted Napier grass in Budogi and Jaddhar village
नई टिहरी के बुड़ोगी में ग्रामीणों को नेपियर घास वितरण करती डीएम इवा श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय के नजदीकि गांव बुडोगी और जड़धार गांव में जाकर नेपियर घास और फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि खेत की मेंड और खाली जमीन पर घास उगाकर महिलाओं को पशुचारे के लिए जंगल जाने से निजात मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने काश्तकारों को कृषि यंत्र भी बांटे।
विज्ञापन

पशुचारे की कमी को दूर करने के लिए डीएम ने पिछले वर्ष कृषि विभाग को नेपियर घास की नर्सरी तैयार कर जिले के सभी नौ ब्लाकों में एक-एक हेक्टेयर भूमि, खेत की मेंड और बंजर भूमि पर घास रोपने का लक्ष्य तय किया था। नर्सरी तैयार होने के बाद बृहस्पतिवार को डीएम ने बुडोगी गांव पहुंचकर नेपियर घास, अंजीर, सहतूत और बमोरा की पौधों का रोपण किया। डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर मुख्य कृषि अधिकारी को जंगली जानवरों से कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ लगाने, स्थानीय प्रजाति के फलदार पौधे रोपने और हेंवल नदी में पांच चेकडैम बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, बीडीओ धर्म सिंह रावत, बुडोगी की प्रधान सुलोचना चौहान, जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, विजय जड़धारी, दर्मियान सिंह नेगी, प्रधान प्रीति जड़धारी और प्रधान विजय सिंह जड़धारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed