{"_id":"60c88c978ebc3e11eb63db98","slug":"dm-angry-for-not-building-security-wall-in-dumping-zone-new-tehri-news-drn381615160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग जोन में सुरक्षा दीवार न बनाने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग जोन में सुरक्षा दीवार न बनाने पर डीएम खफा
विज्ञापन
ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों की डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक ली। हड़म मल्ला में डंपिंग जोन से गांव को जाने वाला रास्ता न बनाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। बीआरओ के अधिकारियों को जल्द रास्ता तैयार करने को कहा। मानसून सीजन को देखते हुए डंपिंग जोन और ड्रेनेज सिस्टम को तत्काल चाक-चौबंद करने को कहा।
बैठक में एसडीएम सदर रविंद्र जुवांठा ने बताया कि ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा से नागणी के बीच डंपिंग जोन किमी संख्या-56 पर है। इसके नीचे वायर क्रेट क्षतिग्रस्त है, जिससे मलबा साबली और हंसवाण गांव के काश्तकारों के खेतों में जा रहा है। मुख्य मार्ग पर क्रॉस ड्रेनेज भी नहीं है। डीएम ने बीआरओ के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं 59 से 65 किमी के बीच चंबा टनल के धरासू मोड की ओर गुल्डी गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग से सोहनवीर सजवाण के मकान के आगे के पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं। डीएम ने मानसून से पूर्व ट्रीटमेंट के निर्देश दिए। हड़म-मल्ला में डंपिंग जोन से गांव को जाने वाला रास्ता भी नहीं बनाया है। हड़म-तल्ला में डंपिंग जोन की सुरक्षा दीवार न होने से मालबा गांव के खेतों तक पहुंच रहा है। डीएम ने मलबा हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने दीवार लगाने और पांचों परिवारों के भवन अधिग्रहण संबंधी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजने के निर्देश है। दिखोलगांव के रणवीर सिंह के मकान के किनारे भी भू-धंसाव रोकने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी बीआरओ के अधिकारी समीर मदान, दिनेश कुमार मौजूद रहे।