फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   District Panchayat passed budget of Rs 56 crore

Tehri News: जिला पंचायत ने पारित किया 56 करोड़ का बजट

Tue, 30 Jan 2024 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat passed budget of Rs 56 crore
पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने का प्रस्ताव किया पारित
विज्ञापन

जिले की सभी सिंचाई नहरों की जाएगी जांच : डीएम
नई टिहरी। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 56 करोड़ 40 लाख का अनुमानित बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। बोर्ड ने 2023-24 का 54 करोड़ 42 लाख का पुनरीक्षत बजट भी अनुमोदित किया गया। बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। नहरों की मरम्मत, सफाई नहीं होने और नई का निर्माण न होने पर सदस्यों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। डीएम मयूर दीक्षित ने नहरों की जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि 2020-21 में कोरोना संक्रमण के कारण वह कामकाज नहीं कर पाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंचाई और पेयजल का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। सदस्य दयाल सिंह रावत ने कहा कि डौर तलाई के लिए 2021 में नई नहर स्वीकृत हुई थी, लेकिन दो साल बाद भी एक इंच नहर का निर्माण नहीं हो पाया। ईई कमल सिंह ने कहा कि नहर आधी बन चुकी है। कुछ दिन बाद नहर पर पानी चलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

संपर्क करने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि नहर बनी ही नहीं है, जिससे डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोई अधिकारी झूठ नहीं बोले। सभी सिंचाई नहरों की जांच कराई जाएगी। बुरांसखंडा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होने की शिकायत पर डीएम ने थर्ड पार्टी से जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भोला सिंह, एएमए जिला पंचायत संजय खंडूड़ी, ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट, सदस्य बलवंत रावत, रघुवीर सिंह सजवाण, जयबीर सिंह रावत, बिमला खंडका, एलेमा सजवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed