{"_id":"64e5f1fc88f011e2640b4a7b","slug":"district-hospital-bauradi-will-get-three-doctors-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-1885-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जिला असस्पताल बौराड़ी को मिलेंगे तीन डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जिला असस्पताल बौराड़ी को मिलेंगे तीन डॉक्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी को जल्द ही तीन नए डॉक्टर मिलने जा रहे है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जिला अस्पताल में सर्जन, फिजिशियन और एनेस्थीसिया की तैनाती के आदेश हो गए हैं। अगले सप्ताह तीनों नए डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल बौराड़ी का बीते आठ जून को पीपीपी मोड से अनुबंध समाप्त हो गया था। अनुबंध खत्म होने के बाद हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के डॉक्टर वापस लौट गए थे। तब से जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई थी। 11 अगस्त को जिला मुख्यालय के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिलकर स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
मंत्री डाॅ. रावत ने उसी दिन स्वास्थ्य महानिदेशक को दूरभाष पर टिहरी जिला अस्पताल में जल्द डॉक्टरों की तैनाती करने के आदेश दिए थे। सीएमओ डाॅ. मनु जैन ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी में सर्जन पद पर डॉ. विपुल मोदी, एनेस्थीसिया पद पर डॉ.आभा तिवारी और फिजिशियन पद पर डॉ.एश्वर्य सिंघल की तैनाती के आदेश हो गए है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तीनों नए डॉक्टर जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करेंगे।