{"_id":"60e5ae928ebc3eed4171811f","slug":"district-administration-will-again-run-campaign-to-remove-encroachment-new-tehri-news-drn383739353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को जिला प्रशासन फिर चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को जिला प्रशासन फिर चलाएगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, पार्किंग प्वाइंट, पार्कों, चौराहों और नालियों के ऊपर बढ़ते अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने चिंता व्यक्त की है। अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने चार सदस्यीय समिति गठित की है।
टिहरी बांध प्रभावित नई टिहरी, बौराड़ी, बीपुरम और कोटीकालोनी क्षेत्र में अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, चौराहों पर जिला प्रशासन को अतिक्रमण की शिकायतें मिली है। बीते दिन डीएम ने खुद बौराड़ी पहुंचकर कुछ स्थानों पर अतिक्रमण का जायजा लिया। डीएम ने अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए एसडीएम सदर के नेतृत्व में चार सदस्यीय समिति गठित की है। बताया कि समिति में एसडीएम सदर के अलावा एसएसपी की ओर से नामित पुलिस अधिकारी, पालिका के ईओ और पुनर्वास विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। डीएम ने समिति को अतिक्रमण चिह्नित करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इससे पूर्व 2018 में 25 से 30 सितंबर तक हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नई टिहरी और बौराड़ी मेें 164 स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया था।